मोहल्ला पुरानी सराय के नजदीक सैन चौक निवासी एक बुजुर्ग महिला की जलने से मौत हो गई। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थी। क्योंकि उसकी कोई संतान नहीं है, जबकि पति की भी कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
शुक्रवार सुबह करीब 8-9 बजे लोगों ने घर में शोर-शराबा सुना। जिस पर लोग मकान के अंदर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला जली हालत में जमीन पर पड़ी थी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में संगे-संबंधियों के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौं ।ि