कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को मधुमक्खी पालन की जानकारी देते डॉ. ज?
- फोटो : Narnol
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विस्तार विभाग कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में चल रहा पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। 22 नवंबर से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर के विभिन्न खंडों से चयनित 25 युवाओं ने भाग लिया।
केंद्र के वरिष्ठ संयोजक एवं प्रमुख सस्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार कहा कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, जिससे वे कृषि के साथ-साथ मधुमक्खी पालन कर अधिक लाभ ले सकें। प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया है। इसे युवा अब अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
प्रशिक्षण के आयोजक एवं प्रमुख कीट वैज्ञानिक डॉ. जयलाल यादव ने मधुमक्खी पालन कब और कैसे करें, मधुमक्खी पालन में सहायक यंत्र, मधुमक्खियों के लिए उपयोगी पौधे, बीमारियां व उनसे बचाव, कृषि में मधुमक्खी पालन का योगदान व मधुमक्खी पालन से जुड़े आर्थिक लेखाजोखा तैयार करने पर विस्तार से अगवत कराया। इसके अलावा उन्हें मधुमक्खियों द्वारा परागीकरण, मधुमक्खी के मोम एवं विष, प्रोपोलिस पराग व मधुमक्खी विषाक्त तैयार करना, रानी मक्खी बनाना तथा सभी उत्पादों की बिक्री से जुड़ी सभी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विशेषज्ञ डॉ. योगेश सचदेवा व डॉ. मनोज जाट, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. प्रेम ने युवाओं को वैज्ञानिक व व्यावहारिक रूप से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व बैंक अधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा ने भी युवाओं को बैंकों की विभिन्न ऋण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।