फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में कार गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
शहर में बने छलक नाले में गिरी कार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
पुल बाजार के पीछे दशमेश नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर बने छलक नाले में कार गिरने से चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव धोलेड़ा निवासी 66 वर्षीय शेर सिंह पाटन में रह रहे थे। परिवार में शादी होने के कारण वे वीरवार को परिवार की तीन महिलाओं के साथ सामान खरीदने के लिए शाम चार बजे नारनौल आए हुए थे। वे महिलाओं को गाड़ी से उतारकर पुल बाजार के पीछे की ओर जाने वाले रास्ते पर छलक नाले के किनारे गाड़ी पार्क कर रहे थे तो नाले पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण उनकी कार नाले में गिर गयी। नाले में गंदगी और कीचड़ होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए। यह देखकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं पुलिस के पहुंचने से पूर्व लोगों ने नाले में कूद चालक को कार से बाहर निकाला। लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें