फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जिला पुलिस हुई अलर्ट, होटलों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गणतंत्र दिवस को लेकर जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने जिले के अंदर व बाहर नाकों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध वाहनों की गहनता से तलाशी लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने 3 दिन पहले सभी थाना प्रबंधकों को एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि अपने-अपने क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों, होटलों, गेस्ट हाउसों, सराय, धर्मशालाओं में रुकने वाले व्यक्तियों के बारे में पूछताछ करके पूरा विवरण लिखा जाए। एसपी के आदेश पर रविवार को जिले के सभी डीएसपी व थाना प्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्र के होटलों, गेस्ट हाउसों, सराय आदि स्थानों को चेक किया। होटल में रुकने वाले लोगों से भी पूछताछ की। वहीं होटलों के इंट्री रजिस्टरों को चेक किया गया। वहीं होटल मालिकों को भी सख्त निर्देश दिए कि होटल व गेस्ट हाउस में कोई संदिग्ध व्यक्ति रुकता है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। उधर, गणतंत्र दिवस को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। जिले में 25 जनवरी शाम 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 1 बजे तक जिला से होते हुए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। जिले में दूध, फल व सब्जियों को लेकर जाने वाले भारी वाहनों को छोड़कर अन्य तमाम भारी वाहनों का बताए गए समय पर प्रवेश निषेध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें