फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श गांव सीहमा में सड़क पर बहता गंदा पानी बना परेशानी

विज्ञापन
-सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण की मांग करते गांव सीहमा के लोग। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आदर्श गांव सीहमा में प्रवेश करते ही नारनौल सड़क मार्ग पर रामजीलाल बोहरा कॉलोनी से बाछोद मोड़ तक नाले का निर्माण नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। सड़क पर बहते गंदे पानी से परेशान लोगों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर नाले का निर्माण करने की मांग की।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, सूबे, प्रमोद, अजीत, हेमंत पंच व देंवेंद्र यादव ने बताया कि सड़क के साथ गंदे नाले का निर्माण नहीं होने से घरों का गंदा पानी बीच सड़क बहता रहता है। जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होती है। वहीं बहता गंदा पानी वाहनों की तेज गति से आसपास के घरों में आता है। सावित्री, सोनिया, निशा, अंगूरी, अजय, पवन ने कहा कि सड़क पर कीचड़ से जहां दिनरात गंदी बदबू आती रहती है। वहीं मच्छर तेजी से फैल रहे हैं। जिससे डेंगू, मलेरिया व गंदगी जनित बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। नाले के निर्माण की मांग कई बार ग्राम सचिव व बीडीपीओ से की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जल्द ही समस्या को लेकर स्थानीय विधायक व सरकार में मंत्री ओमप्रकाश यादव व सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें