फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार माह में खराब राशन आने से परेशान डिपो होल्डरों ने दी चेतावनी

Fri, 19 Jul 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- एसडीएम कार्यालय महेंद्रगढ़ में ज्ञापन सौंपते डिपो होल्डर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले चार माह से डिपो में राशन मिट्टी, कंकड, पानी में भिगोया हुआ अनाज सहित खराब माल सप्लाई होने पर डिपो होल्डरों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के सुपरिटेंडेंट सुदेश पुनिया को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन प्रधान महावीर यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ पीआर सेंटर के गांव जाट, नांगल हरनाथ, डुलाना, देवास सहित अन्य विभिन्न गांवों के डिपों में एफसीआई महेंद्रगढ़ से जो माल का उठान जो सतनाली मंडी से भरा गया था। उस राशन में बदबू के साथ-साथ, मिट्टी, कंकड तथा पानी से अनाज को भिगोकर सप्लाई किया गया था।

इसकी शिकायत डिपों होल्डरों द्वारा जून माह में पीआर सेंटर महेंद्रगढ़ खाद्य आपूर्ति व 3 जुलाई को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के ओएसडी, विभागीय असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी के साथ-साथ खाद्य व आपूर्ति मंत्री को भी कर चुके
विज्ञापन


है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ध्यान सिंह की नियुक्ति कनीना है जो पिछले कई वर्षों से कंफड़ इंचार्ज महेंद्रगढ़ लगाया हुआ है। उसके द्वारा कार्यालय में लगाए गए कच्चे कर्मचारी द्वारा भी डिपो का राशन कम

तोलना, खाली बारदाना न देना आदि ऐसी बातों को लेकर भी उक्त अधिकारी के संज्ञान में है। बावजूद भी उसे ही इस कार्य के लिए लगा रखा है। उन्होंने कहा कि समय रहते उक्त लोगों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई की जाएं, अन्यथा उन्हें मजबूरन एक बड़ी बैठक कर सरकार के प्रति बड़ा आंदोलन करने को लेकर मजबूर हो जाएगें। इस मौके पर में समाजसेवी बलवान फौजी, बाबा भगवानदास जनजागरण वेलफेयर फाउंडेशन के प्रधान सुरेश शर्मा
विज्ञापन


मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें