फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाली अनाज मंडी में बाजरा खरीद शुरू करवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
उपतहसील में ज्ञापन सौंपते किसान व आढ़ती - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सतनाली मंडी। सरकार द्वारा बाजरा खरीद के लिए जारी की गई खरीद केंद्रों की सूची में सतनाली अनाज मंडी का नाम शामिल न होने से क्षेत्र के किसानों व आढ़तियों में रोष है। आढ़तियों व किसानों ने मंगलवार को अनाज मंडी में एकत्रित होकर नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद उप तहसील में कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सतनाली अनाज मंडी में इस बार बाजरा खरीद कराने की मांग की।
विज्ञापन

उप तहसील में कृषि मंत्री जेपी दलाल के नाम आरसी राखी शर्मा को सौंपे ज्ञापन में आढ़ती व किसानों ने बताया कि सतनाली क्षेत्र में बाजरा व मूंग की फसल सबसे अधिक होती है। मंडी में खरीद शुरू न किए जाने के निर्णय से किसानों में रोष है। बाजरा इस क्षेत्र के किसानों की प्रमुख फसल है। महेंद्रगढ़ खरीद केंद्र पर जाने में यहां के किसानों को करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। गेहूं खरीद में भी जिलेभर में सतनाली मंडी अव्वल रही थी। लेकिन बाजरा खरीद के लिए यहां केंद्र न देकर किसानों के साथ अन्याय है।
इस मौके पर राजपूत सभा के पूर्व प्रधान सवाई सिंह राठौड़, शिवकुमार, पंकज, विजय, मनीष, राजेश, आजाद, चरण सिंह, शीशराम, राजेंद्र, विजय, सुरेंद्र, सज्जन ने बताया कि सतनाली अनाज मंडी जिले की अग्रणी मंडियों में से एक है।

सतनाली में बाजरा खरीद केंद्रों की सूची में सतनाली अनाज मंडी का नाम नहीं होने पर रोष जताते किसान व ?- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें