महेंद्रगढ़। बदहाल स्टेट हाईवे के कारण शहर के रिवासा पुल व कैंच मोड़ तक आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन द्वारा प्रतिदिन सात घंटे भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया गया है। बदहाल स्टेट हाईवे के कारण सुबह व दोपहर के समय रिवास पुल से कैंची मोड़ तक जाम की स्थिति बनी रहती है। अब शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह के समय सात बजे से दस बजे व दोपहर एक बजे से तीन बजे तक शहर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा।
एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह व दोपहर के समय स्कूलों की बसें गुजरने के कारण सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस दौरान सड़क पर अधिक वाहनों के गुजरने से आए दिन जाम लगता था। वाहन चालकों एवं लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कैंची मोड़ से रिवासा पुल तक पूर्णरूप से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के प्रवेश करने पर चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।