फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: उदयपुर-जयपुर और मिनी वंदेभारत रेलगाड़ियों को महेंद्रगढ़ रूट पर चलाने की मांग

Sun, 19 Feb 2023 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्य व यात्री। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गाड़ी संख्या 12991-92 उदयपुर-जयपुर व मिनी वंदे भारत रेलगाड़ियों को महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रूट पर चलाने की मांग को लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्यों ने रेलमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, जीएम जयपुर व दिल्ली जोन, बीकानेर मंडल, सीएम व सांसद को भी भेजी गई। रविवार को स्टेशन मास्टर चमनलाल को सौंपे ज्ञापन में उदयपुर-श्रीगंगानगर नई ट्रेन को वाया जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, लोहारू, सादलपुर रूट पर चलाने की मांग की।
विज्ञापन

दैनिक यात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा की अध्यक्षता में बताया कि आईआरटीटीसी की 16 अप्रैल को 2021 को आयोजित बैठक में गाड़ी संख्या 12991-92 उदयपुर-जयपुर व गाड़ी संख्या 09721-22 का श्रीगंगानगर तक विस्तार का निर्णय लिया था। इस गाड़ी का रूट वाया जयपुर, रींगस, सीकर निर्धारित किया जबकि जयपुर रींगस सीकर से श्री गंगानगर के लिए काफी ट्रेन उपलब्ध है। लेकिन वाया बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी महेंद्रगढ़ रूट पर एक भी ट्रेन नहीं है। इसलिए जयपुर अलवर रेवाड़ी लुहारू सादलपुर से श्रीगंगानगर विस्तार रेलवे के राजस्व को बढ़ाने के साथ-साथ दक्षिणी हरियाणा व राजस्थान के लोगों ने लिए उचित रहेगा।
वहीं श्री गंगानगर हनुमानगढ़ से सादुलपुर पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार रेवाड़ी तक करने की भी मांग उठाई। ज्ञापन में बताया कि पहले भी रेवाड़ी से सूरतगढ़ वाया सादलपुर ट्रेनें चलती थी जिससे महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को रेलसेवा का लाभ मिलता था। रेल मंत्री से मांग की है कि जो ट्रेन दिल्ली में लगभग 15 से 20 घंटे खड़ी रहती है उनका विस्तार सीकर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर श्रीगंगानगर, तक किया जाए जिससे महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को भी रेल सेवा का लाभ मिल सके। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में अनेक रेलगाड़ियों को 15 से 20 घंटे खड़ा रखा जाता है।
विज्ञापन

इन सभी गाड़ियों का विस्तार महेंद्रगढ़ वाया रेवाड़ी से दिल्ली तक कर दिया जाए जिससे दक्षिणी हरियाणा के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इन गाड़ियों के विस्तार से दिन के समय महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व दिल्ली के लिए कोई ट्रेन सुविधा नहीं होने के कारण प्रतिदिन लंबी दूरी की भी ट्रेनें मिलेंगी। इस अवसर पर सतबीर, राधेश्याम, राजकुमार, प्रवीन, संदीप, अजीत, अशोक, कृष्ण, जगमाल सहित दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें