फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक रविवार को किला रोड स्थित मिश्री देवी आश्रम भवन में संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें बेसहारा पशुओं की रोकथाम, शहर के बाजारों की क्षतिग्रस्त सड़कों मरम्मत करने व नेताजी सुभाष पार्क टूटी चहारदीवारी आदि की मरम्मत आदि को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

शहर के नेताजी सुभाष पार्क की चहारदीवारी व लोहे की जालियां काफी दिनों से टूटी पड़ी है जिसके कारण बेसहारा पशु आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। जिनसे वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ सुबह-शाम घूमने के लिए आने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए पार्क की व्यवस्था को ठीक करने के लिए रात में चौकीदार नियुक्त करने के लिए प्रशासन से मांग की गई। जिससे असामाजिक गतिविधियों पर भी रोक लग सके। बैठक का संचालन महामंत्री मुखराम सैनी ने किया। इस अवसर पर मास्टर किशनलाल शर्मा, शिवलाल वर्मा, ओमप्रकाश मान, सोहन लाल चौहान, मालाराम सैनी, देवकरण चौहान, मास्टर भागीरथ, सुरेश जांगिड़, धर्मपाल शर्मा, रवि चौधरी, नरेंद्र धौलिया, चेतन स्वरूप, हरीराम गुप्ता, कैलाश चंद, सुरजीत सिंह अरोड़ा, रामनिवास सैनी, उमराव सैनी व देवीदयाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें