कनीना से सीहोर की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित केनरा बैंक के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। कनीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी बबीता ने बताया कि वह छितरौली गांव के निवासी है। उनका पति कैलाश दो माह पहले एक स्कूल में नौकरी करता था तथा शराब पीने का आदि था। रविवार को घर से यह बोल कर गया था कि वह रेवाड़ी रहेगा। सोमवार को सूचना मिली कि उसके पति कैलाश ने शराब में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।