फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने किया राजस्व विभाग के निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल । उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बुधवार को लघु सचिवालय के नजदीक निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि लघु सचिवालय के नजदीक 110 मकान निर्माणाधीन है। इनके निर्माण के बाद अधिकारियों के लिए आवास की कोई कमी नहीं रहेगी। यह कार्य 30 जून 2022 तक पूरा होना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इसमें गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता न हो। विभाग के अधिकारी समय-समय पर इस का निरीक्षण करते रहें ताकि कोई कमी हो तो उसे समय पर दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि अलग-अलग श्रेणी के मकान निर्माणाधीन है। यहां पर सभी प्रकार की सुविधाओं से युक्त भवनों का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा तथा इन मकानों को डिमांड के हिसाब से अधिकारियों को अलॉट कर दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ बीएंडआर विभाग के एक्सईएन अश्वनी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें