फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस से घिरता देख दादरी के गैंगस्टर ने खुद को मारी गोली, राजस्थान की घटना; इनामी बदमाश की मौत

Tue, 14 May 2024 03:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

दादरी के इनामी बदमाश ने राजस्थान में खुद को गोली मार ली। मृतक संजय उर्फ भेड़िया पर लूट व अपहरण सहित अनेक मामले दर्ज थे। हरियाणा पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए राजस्थान पहुंची थी, जिसके डर से उसने अपनी कनपटी पर पिस्तौल से फायर कर लिया।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के इनामी बदमाश ने राजस्थान के खानुपर गांव के पास हरियाणा पुलिस से घिरता देख खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक संजय उर्फ भेड़िया पर लूट व अपहरण सहित अनेक मामले दर्ज थे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अुनसार हरियाणा पुलिस बदमाश का पीछा करते हुए नारनौल के सीमावर्ती राजस्थान के खानपुर गांव (झुंझुनूं) के पास पहुंची थी। जहां उसने चारों तरफ से घिरते देखकर अपनी कनपटी पर पिस्तौल से फायर कर लिया। घटना के बाद पुलिस बदमाश को सिंघाना के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश संजय हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला था। बदमाश के खिलाफ लूट, अपहरण के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

सिंघाना थाने के एएसआई विद्याधर शर्मा ने बताया कि हरियाणा की एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि संजय सिंघाना थाना क्षेत्र के मेहराणा के पास बूटीनाथ आश्रम में छिपा हुआ है। जिसके बाद टीम ने वहां दबिश दी थी।
विज्ञापन


यहां टीम ने आश्रम की घेराबंदी कर ली थी और उसे सरेंडर के लिए कहा था। पुलिस से घिरता देखकर बदमाश ने पहले हवाई फायर किया और दूसरा फायर जमीन पर किया। उसे जब लगा कि वह आज पकड़ा जाएगा तो उसने अपने सिर में फायर कर दिया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें