फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में हुआ विवाद, एक घायल

Tue, 17 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड के नजदीक मंगलवार दोपहर को दो पक्षों के बीच युवकों में आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी झगड़े में तबदील हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। झगड़े में शामिल एक युवक को यातायात पुलिस टीम ने काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जैलाफ व बड़कोदा के कुछ युवकों के बीच मंगलवार दोपहर को बस स्टैंड के बाहर झगड़ा हो गया जिसमें शरारती तत्व मारपिटाई करते हुए आस-पास की दुकान में भी घुस गए। सूचना मिलने पर महावीर चौक पर खड़ी यातायात पुलिस मौके पर पहुंची तो शरारती तत्व भागने लगे। यातायात पुलिस के इंचार्ज सांवतसिंह ने टीम सहित उनका पीछा किया और झगड़ा करने वाले एक युवक को गोशाला रोड पर पकड़ लिया। इस युवक के सिर व मुंह पर खून बह रहा था। यातायात इंचार्ज ने युवक को सिटी पुलिस थाना के अंतर्गत सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें