फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, महिला सहित तीन लोग हिरासत में

Sun, 19 Dec 2021 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को शिकायत दी है। टीम ने डिकॉय पेसेंट के माध्यम से गिरोह के सदस्यों को काबू किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के साथ रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकॉय पेसेंट बनाकर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह में एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग नारनौल की टीम ने पुलिस टीम की सहायता से भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाभोड़ किया है। इस गिरोह में एक महिला व दो पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से भ्रूण लिंग जांच गिरोह को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिन पूर्व ही योजना तैयार कर ली थी। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तीन दिन पूर्व एक डिकॉय पेसेंट तैयार किया गया था। जब यह डिकॉय पेसेंट तीन दिन पूर्व गिरोह के सदस्यों से मिला तो उन्होंने रविवार का समय दिया था। इसके बाद डिकॉय पेसेंट ने रविवार को गिरोह के सदस्यों से संपर्क किया तो शहर के जाटावास मोड़ पर बुलाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः जींद: आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले किसानों को किया सम्मानित, 22 देशों से आया जल महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर चढ़ाया

इसके बाद जब डिकॉय पेसेंज जाटवास मोड़ पहुंचा तो गाड़ी के अंदर ही गिरोह द्वारा लिंग जांच कर लड़की होने का दावा किया गया। इसके उपरांत जब टीम वहां पहुंची तो भीड़भाड़ अधिक होने के कारण गिरोह की एक महिला व एक पुरुष बाइक पर बैठकर गांव नांगल सिरोही स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंच गए। सड़क पर यातायात अधिक होने के कारण टीम काफी पीछे रह गई।

इसके बाद अस्पताल के बाहर गिरोह के सदस्यों द्वारा प्रयोग में लाई गई बाइक खड़ी देख अंदर गए तो डिकॉय पेसेंट ने उनकी तथा प्रयोग की गई मशीन ही पहचान के साथ-साथ दिए गए नोटों को भी सीरियल नंबर के हिसाब से पहचान लिया। छापा मारकर टीम ने एक महिला व दो पुरुषों को हिरासत में लेकर महेंद्रगढ़ सदर थाना पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। 

 स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को दी शिकायत

स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी डॉ. हर्ष चौहान की देखरेख में डॉ. पवन यादव व अशोक कुमार शामिल थे। टीम द्वार पुलिस का सहयोग लिया गया। लिंग जांच में प्रयोग की गई मशीनों को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि उनकी तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। टीम द्वार पिछले दिन दिन से गिरोह को पकड़ने के लिए तैयारी की जा रही थी। डिकॉय पेसेंट की मदद से गिरोह के तीन लोगों को काबू किया गया है। पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। -टीम इंचार्ज, डॉ. हर्ष चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें