फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: छात्राओं से दोस्ती का दबाव बनाने वाले प्रवक्ता को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 01 Feb 2023 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

कॉलेज की जांच कमेटी ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। छात्राओं ने हंगामा कर एएसपी और शहर थाने में शिकायत सौंपी थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में छात्राओं पर दोस्ती का दबाव बनाने के आरोपी प्रवक्ता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रवक्ता रविंद्र कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा बुधवार को चिकित्सा जांच कराने के बाद न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध यौन उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन कर प्रवक्ता रविंद्र कुमार पर दोस्ती बनाने का दबाव, दुर्व्यवहार करने, मोबाइल नंबर देने, बुरी नजर रखने का आरोप लगाते हुए एएसपी सिद्धांत जैन से शिकायत सौंपी थी। इससे पूर्व छात्राओं ने काॅलेज में हंगामा किया था। पुलिस द्वारा मंगलवार देर शाम ही मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया था।

वहीं पुलिस को दिए बयान में छात्राओं ने बताया था कि आरोपी प्रवक्ता रविंद्र कुमार छात्राओं पर बुरी नीयत रखता था। परीक्षा के दिनों में पास कराने का लालच देकर दोस्ती करने का दबाव भी आरोपी द्वारा छात्राओं पर बनाया जा रहा था। जब छात्राएं मना कर देती थी तो उन्हें फेल करने की धमकियां तक देता था।
विज्ञापन


काॅलेज की जांच कमेटी भी भेजेगी जांच रिपोर्ट
वहीं छात्राओं द्वारा लगातार दी जा रही शिकायतों के बाद काॅलेज प्रशासन की ओर से यूजीसी के नियमानुसार एक जांच कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में महाविद्यालय की महिला प्रवक्ता, उप प्राचार्य और अन्य कर्मचारियों को शामिल किया था। छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी प्रवक्ता को परीक्षा तैनाती से हटा दिया गया था। यूजीसी की इस जांच कमेटी में चेयरपर्सन कविता रानी, वरिष्ठ सदस्य महेंद्र सिंह, किरण व एक लीगल एडवाजर मनोरमा यादव अधिवक्ता व एक छात्र प्रतिनिधि को शामिल किया गया था। इस कमेटी द्वारा जांच उच्चाधिकारियों को भेजकर प्रवक्ता के अन्य महाविद्यालय(लड़कों के) में स्थानांतरण की अनुसंशा की गई थी।

छात्राओं की शिकायत पर आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -सिद्धांत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें