फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कैब ड्राइवर ने पेट्रोल छिड़कर किया आत्मदाह, भाई बोला- मानसिक रूप से परेशान था

Wed, 01 Feb 2023 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

मृतक गुरुग्राम और फरीदाबाद में ओला कैब चलाता था। जिस समय आत्मदाह किया उस दौरान पत्नी पड़ोस में काम से गई थी और बेटा भी घर पर नहीं था। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
हुमायूंपुर गांव में जांच पड़ताल करती पुलिस व एफएसएल की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के गांव हुमायूंपुर में बुधवार दोपहर बाद कैब ड्राइवर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जब तक परिजनों को घटना का पता चला वह दम तोड़ चुका था। भाई ने पुलिस को बताया कि 36 वर्षीय अशोक मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हुमायूंपुर निवासी अशोक कुमार गुरुग्राम व फरीदाबाद में ओला कैब चलाता था। बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह घर पहुंचा तो उस समय उसकी पत्नी किसी काम से पड़ोस में गई थी, जबकि उसका 10 वर्षीय बेटा घर पर नहीं था।

परिजनों ने बताया कि अशोक मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर छत पर चला गया और खुद पर प्लास्टिक की बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगा ली। शहर से लौटे भाई ने घर की छत पर धुआं उठता देखा।
विज्ञापन


दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वह पड़ोस के मकान की छत से अशोक के मकान की छत पर पहुंचा, लेकिन तब तक अशोक दम तोड़ चुका था। उसके शरीर के अंदर से धुआं उठ रहा था। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

मामले की सूचना कंसाला पुलिस चौकी में दी गई। मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचा। मामले को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है।

हुमायूंपुर निवासी अशोक कैब चलाता था। उसके परिजन ने बयान दिया है कि वह चार-पांच दिन से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। फिलहाल कैब ड्राइवर की मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -सोमबीर सिंह, प्रभारी कंसाला पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें