फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों से भरा ट्रक पकड़ा

Wed, 30 Sep 2015 12:05 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रिवासा में सोमवार की रात ग्रामीणों ने जर्सी गायों को भरा एक ट्रक पकड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ट्रक में गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर सहित तीन लोगों को काबू कर लिया। गायों को गोशाला धोलपोश भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विष्णु पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोगजी भाई पुत्र धनराज भाई, नानजी भाई पुत्र धनराज भाई (दोनों ही गुजरात के पालनपुर के रहने वाले) जबकि सुरेश पुत्र मंगतु राम निवासी गढ़ी रुथल गायों को ट्रक में भर रहे थे इसी दौरान कुछ ग्रामीणों उन्हें देख लिया। इसके बाद फोन कर उन्हें अन्य ग्रामीणों को भी बुलाया तथा पुलिस में भी इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने तक गाड़ी को जाने नहीं दिया। तब तक वो ट्रक में 12 जर्सी गाएं एवं 6 बछड़े लादे जा चुके थे जिससे ट्रक एकदम भर गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि ट्रक ड्राइवरों सहित उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पशुक्रूरता अधिनियम के तहत उक्त तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी है। मंगलवार को उक्त तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लगाया गोकशी का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने आसपास के गांवों से जर्सी गाएं खरीदकर रिवासा गांव में एक खाली खेत में एकत्रित की थी। वहां से ट्रक में लादकर गुजरात गोकसी के लिए ले जा  रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गाए की पूंछ पर चोट का निशान भी था। उन्होंने बताया कि चोरी छिपे गायों को गुजरात ले जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें