फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: जाट गुवाना के पास शराब ठेका व होटल पर एनएचएआई ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों ने किया विरोध

Wed, 06 Dec 2023 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

इस मौके पर नायब तहसीलदार गजे सिंह, सदर थाना एसएचओ सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में नेशनल हाईवे 152 डी पर जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास बने होटलों पर एनएचएआई की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक होटल व शराब ठेके पर तोड़फोड़ भी की, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद अन्य होटलों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकना पड़ा।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद एनएचएआई की टीम ने हाईवे के आसपास बने 80 मीटर के दायरे में होटलों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो वहां एकत्रित होने शुरू हो गए और तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इसकी वजह से एनएचएआई को कार्रवाई को बीच में ही रोकना पड़ा।

हालांकि इस बीच ग्रामीण जाट गुवाना टोल प्लाजा को टोल फ्री भी करवाने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस की मौजूदगी होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर सके। इस बीच विवाद बढ़ने की वजह से सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद एनएचएआई व ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी एनएचएआई के 80 मीटर के दायरे में होटल खोलना चाहता है तो पहले उनकी स्वीकृति लेनी होगी। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। एनएचएआई के 80 मीटर तक दायरे में कोई भी व्यक्ति व्यावसायिक कार्य नहीं कर सकता है। इसी कड़ी में एनएचएआई ने नेशनल हाईवे के पास बने होटलों पर कार्रवाई की। इस मौके पर नायब तहसीलदार गजे सिंह, सदर थाना एसएचओ सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें