नारनौल के एक मोहल्ले में रहने वाली करीब पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक 65 वर्षीय पुरुष ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो आरोपी बच्ची को मौके पर छोड़ भाग गया। वहीं इस बारे में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने महिला थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची के परिजनों के बयान पर आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की दादी ने बताया कि सुभाष नगर निवासी 65 वर्षीय बीरबल रविवार शाम को उनके घर पर आया था। वह अंदर चाय लेने के लिए चली गई। जब वह बाहर आई उसने देखा कि बीरबल बच्ची के साथ गंदी हरकतें कर रहा था। उसने उसे रोका तो वह फरार हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाने में दी। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया। वहीं पुलिस ने बच्ची के बयान मजिस्ट्रेट के सामने करवाए व मेडिकल परीक्षण भी करवाया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया था। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया।
पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर सुभाष नगर निवासी बीरबल के खिलाफ चार पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है।
-उमेश बाला, एसएचओ महिला थाना, नारनौल