फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: पत्नी से हुआ झगड़ा, पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, उपचार के दौरान हुई मौत

Tue, 16 Jan 2024 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

मृतक एसएमएस अस्पताल जयपुर के बर्न वार्ड में उपचाराधीन था। पत्नी सहित अन्य पर केस दर्ज किया गया है। बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौत से पहले उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती पीड़ित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल के गांव पवेरा में घरेलू झगड़े में एक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित को उपचार के लिए नारनौल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जहां से पीड़ित की बहन उसे उपचार के लिए जयपुर लेकर चली गई। जिसने मंगलवार दोपहर बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में बहन की शिकायत पर निजामपुर पुलिस ने पत्नी सहित अन्य पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सुनीता देवी निवासी वार्ड नंबर एक ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। शनिवार शाम को वह घर पर थी। उसे सरकारी अस्पताल नारनौल से सूचना मिली कि उसका भाई सुमेर सिंह आग से झूसला हुआ अस्पताल में दाखिल है। इसके बाद जब वह नारनौल अस्पताल पहुंची तो देखा कि उसके भाई का कमर से ऊपर शरीर का काफी हिस्सा जला हुआ था।
विज्ञापन


जिस पर डॉक्टर ने दवाई लगाई और उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसने अपने भाई सुमेर को एंबुलेंस में लाकर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवा दिया।  शिकायतकर्ता बहन ने बताया कि जयपुर ले जाते समय जब उसने भाई से घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया कि जब शाम साढ़े छह बजे के करीब वह घर पर गया तो घरवाली झगड़ा करने लगी।

थोड़ी देर में उसकी पत्नी प्लास्टिक की पीपी लेकर आई। उसके साथ मां, बहन, भाई, भाई की पत्नी सहित सभी एक साथ आए और मुझे (पीड़ित) को पकड़ने लगे। इससे वह वहा से भागने लगा। परंतु थोड़ी दूरी जाने पर ही उन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पीपी से पेट्रोल डाल दिया और सभी ने मिलकर उसको (पीड़ित) आग लगा दी।

बाद में उसे नारनौल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पीड़ित का जयपुर अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार चल रहा था। जिसकी मंगलवार दोपहर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित की बहन की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सहित अन्य स्वजन पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें