फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर हुई लूट

Tue, 16 Jan 2024 06:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

जांच अधिकारी जुगलाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
loot demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में मंगलवार सुबह पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल पर आए दो युवक सेल्समेन व गल्ले से करीब 8 हजार रुपये की नगदी लूट कर ले गए। मामले की सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।  मामले के मुताबिक गांव भिरड़ाना में सिद्धि विनायक पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पंप पर सेल्समैन सोहन और सोनू तैनात थे। सेल्समैन ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उन्होंने पिस्तौल दिखाई। युवकों ने सोनू को पिस्तौल दिखाकर सोनू से 1700 रुपये और सोहन से 3300 रुपये नकदी छीन ली।
विज्ञापन


इसके बाद युवक कार्यालय में गए और नकदी निकाल ली। करीब आठ हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें