फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: नेशनल हाईवे 11 पर गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल

Sat, 22 Jun 2024 06:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

उपचार के लिए घायलों को नागरिक अस्पताल नारनौल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बलवंत को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल दूसरे व्यक्ति जोगेंद्र के पैर में फ्रेक्चर हुआ हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल के समीपवर्ती गांव गोद बलाहा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। गोद बलाहा से अपने गांव डोहर कलां आते समय एक गाड़ी चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डोहर कलां निवासी रामानंद ने बताया कि उसके चाचा बलवंत टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। शनिवार को भी वह गावं डोहर कलां के ही रहने वाले जोगेंद्र के घर पर टाइल्स लगाने गए थे। शनिवार सुबह 11 बजे काम से संबंधित कुछ सामान लेने के लिए जोगेंद्र व बलवंत बाइक पर गोद बलाहा गए थे।

इस दौरान उसके चाचा बलवंत बाइक चले रहा था और जोगेंद्र पिछे बैठा था। तभी नेशनल हाईवे 11 पर कृष्ण नगर स्कूल के पास टाटा हैरियर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जोगेंद्र व बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें