फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच मामले के आरोपियों को जेल भेजा

Wed, 26 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्घराम कालोनी में फर्जी लिंग जांच करने वाले आरोपी नरेंद्र को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। औजार मामले के आरोपी को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को भिवानी और नारनौल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर रेड की।

रेड के दौरान भिवानी की टीम को एक व्यक्ति फर्जी लिंग जांच मशीन से लोगों को ठगता मिला तो नारनौल की टीम ने एक अस्पताल से बिना परमिशन के रखे गर्भपात के औजार बरामद किए। टीम ने दोनों ही मामलों की शिकायत पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने फर्जी मशीन मामले में नरेंद्र, डॉ. तरुणा और एक अन्य सहयोगी पर मामला दर्ज किया तो वहीं दूसरे में डॉ. सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं मंगलवार को पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपी सुनील व नरेंद्र को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें