फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महापंचायत ने पुलिस को दिया एक सप्ताह का समय, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महापंचायत में 20 गांवों के 42 लोगों की कमेटी बनाई गई, जो क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार रोकेगी। महापंचायत में करीब 700 लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि नशे से जुड़े हैं अपराध, खत्म हो नशे का कारोबार।
विज्ञापन
महापंचायत में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में गौरव हत्याकांड को लेकर रविवार को गांव मालड़ा में हुई महापंचायत में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


पंचायत में आसपास के 20 गांवों के करीब 700 लोगों ने भाग लिया तथा नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए 42 लोगों की एक कमेटी बनाई गई। यह कमेटी हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार को बंद कराने के लिए संघर्ष करेगी।

वक्ताओं ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। गांव बवाना निवासी 18 वर्षीय गौरव की हत्या को आठ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर मृतक के परिजनों ने गांव मालड़ा में महापंचायत बुलाई। महापंचायत की शुरूआत से पूर्व दो मिनट का मौन रखकर मृतक गौरव को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप: युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद छोड़ा, जानें क्या है मामला

इन वक्ताओं ने किया संबोधित
सत्यवीर झूकीया की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में बलवान फौजी, सुभाष परमार, पूर्व पार्षद प्रदीप मालड़ा, पूर्व सरपंच गोधाराम, इंजीनियर संदीप, सुंडाराम, मंजीत मालड़ा सहित अन्य लोगों ने पंचायत को संबोधित किया। 

ऐसी वारदात न हो आगे, कमेटी बनाएगी रणनीति
महापंचायत में 42 व्यक्तियों की एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी आसपास के गांवों में नशे के कारोबार को रोकने का काम करेगी। जो युवा नशे के कारोबार से जुड़े हैं उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई आपराधिक घटनाएं नशे से जुड़ी हुई हैं। इसलिए नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए कमेटी रणनीति के साथ काम करेगी। इसके अलावा आसपास के गांवों में शरारती प्रवृत्ति के युवाओं को समझा बुझाकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाएगा। 

ये लिए निर्णय
गौरव हत्याकांड में शामिल किसी भी अपराधी की कोई ग्रामीण व आसपास के कोई भी लोग किसी भी प्रकार की मदद नहीं करेंगे। पुलिस को दिया सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का समय। अपराधियों का क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति सहयोग नहीं करेगा। मृतक के परिजनों को मिलेगा न्याय।

विज्ञापन

कमेटी ये रहेंगे शामिल
महापंचायत में सर्वसम्मति से बनाई गई कमेटी में हरिओम, दिनेश बसई, पूर्व सरपंच बीर सिंह व संजय भुरजट, पूर्व सरपंच होशियार सिंह व प्रेम सिंह जाट, इंजीनियर संदीप बचीनी, पूर्व सरपंच राजु सिंह, छोटेलाल व पूर्व सरपंच जगदीश झूक, समशेर सिंह आकोदा, सत्यवीर पूर्व सरपंच भगड़ाना, सुमेश सिंह, शशिकांत, भीम सिंह, जितेंद्र कुमार, कूलभूषण, पूर्व सरपंच नरेश, कैलाश, नितिन, विनोद, रगबीर, देवीदत्त शर्मा, बहादुर साहब, सुक्रमपाल, पूर्व सरपंच गोधाराम, सुबे सिंह, रामस्वरूप, सालाराम, राजपाल, अत्तर सिंह पूर्व सरपंच,पूर्व सरपंच रामौतार, संतोषी नंबरदार, राजेंद्र बाबु, जगदीश पंच, राज बालरोड़िया, रतिराम सरपंच, रामचंद्र बवाना, बिल्लु सरपंच, सत्यबीर, सुभाष परमार, बलवान फौजी, पूर्व पार्षद प्रदीप यादव को शामिल किया गया। 

गौरव को मिले न्याय
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए जिससे उसके पोते को न्याय मिल सके। सभी आसपास के गांव आरोपियों शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी सहयोग करें।  -मृतक का दादा, कृष्ण

समाज में ऐसा घटना न हो दोबारा
जो भी इस वारदात में शामिल हैं उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले जिससे आगे इस तरह की घटना दौबारा न हो। पुलिस प्रशासन से मांग है कि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी करे।   मृतक के पिता, देवेंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें