फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरापुर में सेवानिवृत्त वाटर गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 29 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विकास खंड झंडूता के गांव हीरापुर में सेवानिवृत्त वाटर गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। हैरानी इस बात की है कि मृतक के के ऊपरी हिस्से के कपडे़ नहीं थे। जबकि चप्पलें भी अलग पड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। 58 वर्षीय सेवानिवृत्त वाटर गार्ड सुरेंद्र कुमार एक महीने पहले ही रिटायर हुआ था और घर में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी का लुधियाना के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार विकास खंड झंडूता के तहत आने वाली ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव हीरापुर का रहने वाला 58 वर्षीय सेवानिवृत्त वाटर गार्ड सुरेंद्र कुमार को लोगों ने संदिग्ध हालत में रास्ते किनारे गिरा देखा।
विज्ञापन


लोगों ने फौरन इसकी सूचना उपप्रधान प्रताप ठाकुर को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस मामले के बारे में सूचित किया। पुलिस और लोगों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पाया की उसकी मौत हो चुकी है।

प्रारंभिक दृष्टि मामलों ठंड से मौत का लग रहा है। मगर मौके पर मृतक की कमीज न होना और चप्पल अलग होना संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं सब इंस्पेक्टर मीना देवी, भूपेंद्र कुमार और झंडूता पुलिस चौकी के एएसआई राजकुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें