बाइक चोरी करने वाले दो को भेजा न्यायिक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कस्बे में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
खोड़ निवासी रविंद्र व अटेली कस्बे के अजय लुहार को कस्बे के मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।