फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने गांजा बेचते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गांजा बेचते एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

नारनौल। सीआईए पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुुप्त सूचना के आधार के पर मोहल्ला चांदूवाड़ा निवासी राजेश को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार ने नागतिहाड़ी बाईपास पर एक खोखे में चाय बेचने की आड़ में 60-60 ग्राम गांजा की पुड़िया बनाकर भी बेचता था। इसकी सूचना सीआईए को लगी। सीआईए पुलिस ने शनिवार की शाम एएसआई लाल सिंह के नेतृत्व में आरोपी राजेश के चाय के खोखे पर पहुंचकर छापा मारी की। इस दारौ आरोपी के पास 460 ग्राम गांजा मिला। आरोपी कई दिन से चोरी छिपे राजस्थान के पावटा से गांजा लाकर यह बेचने का काम करता था। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जिसको अदालत में पेश किया जो अदालत ने आरोपी को नसीबपुर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें