फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार डाक्टर को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना/महेंद्रगढ़। कनीना-महेंद्रगढ रोड पर अटेली मोड़ के नजदीक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एमबीबीएस चिकित्सक की मौत हो गई। राहगीरों ने उसे कनीना अस्पताल पहुंचा परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार नरेश कुमार वशिष्ठ (55) जो मूल रूप से निजामपुर का है। लेकिन पिछले 22 साल से सीहमा गांव में रह रहा था। वह झाड़ली प्लांट में बतौर चिकित्सक काम करता था और प्रतिदिन बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जाता था। शुक्रवार सुबह जब वह झाड़ली जा रहा था तो अटेली मोड़ के समीप एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में नरेश कुमार की गर्दन में चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्रदीप कुमार निवासी बड़कोदा के बयान पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन


परिवार पर गहरा सकता है आर्थिक संकट
मृतक डॉ. नरेश कुमार वशिष्ट के दो बच्चे, उनकी पत्नी तथा 85 वर्षी मां हैं। मृतक के बेटे का एक सप्ताह पहले ही एमबीबीएस मेें चयन हुआ था। बच्चे का एमबीबीएस में चयन होने पर घर में खुशी का माहौल था। बेटे का फरीदाबाद सरकारी पीजीआई में चयन हुआ है। डॉ. की बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह परिवार में एक मात्र कमाने वाला था। उसकी मृत्यु के बाद परिवार में आर्थिक संकट गहरा सकता है। मृतक प्रतिदिन 100 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद हमेशा अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देता था।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में कर चुके थे काम
मृतक डॉ. नरेश कुमार वशिष्ठ चार पांच वर्ष तक सरकारी अस्पताल में बतौर एमओ काम कर चुके थे। परंतु जीवन के बीच में एक संकट के दौर से गुजरना पड़ा। उसके बाद उन्हें मजबूरी वश नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वे गेटवेल नारनौल, ईसीएचएस, शरबती सर्जिकल महेंद्रगढ़ जैसे निजी नर्सिंग होम में काम कर चुके थे। अभी वो झाड़ली पॉवर प्लांट में बतौर चिकित्सक काम कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें