नारनौल। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद शनिवार को शहर के सिंघाना मार्ग, महावीर चौक, निजामपुर टी-प्वाइंट, बहरोड़ चौक पर पुलिस कर्मचारियों ने नाका लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे।
यातायात प्रभारी सत्यनारायण, सावंत सिंह, सुरेश, राधेश्याम ने करीब 135 वाहनों के चालान काटे। उन्होंने बताया कि तीन सवारियां, बिना हेलमेट, आरसी, प्रदूषण, लाइसेंस की जांच की। उन्होंने चालकों को सख्त आदेश दिए कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें तथा वाहन के कागजात पूरे साथ रखें। नियमों का पालन जरूर करें, ताकि वाहन चलाते समय कोई अप्रिय दुर्घटना हो तो वे सुरक्षित रह सकें।