फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाश महिला से छीन ले गए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नया घर बनाने के लिए बैंक से एक लाख रुपये निकलवाकर बाइक पर घर जा रहे मां बेटे से दो बदमाश रास्ते में पैसे छीनकर बाइक पर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात को अंजाम नेशनल हाईवे 148बी पर जाटवास मोड़ के पास दिया। बेटे ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया। परंतु आगे गाड़ियों का फायदा उठाकर बदमाश भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार गांव नांगल सिरोही निवासी देव प्रकाश कुएं पर घर बना रहा था। कुछ दिन पहले भी उन्होंने मकान बनाने का काम शुरू किया था। मकान के लिए ही वो महेंद्रगढ़ पीएनबी बैंक से एक लाख रुपये निकलवाने गए थे। उसके साथ उसकी माता लाली देवी भी थी। पैसे निकलवाने के बाद वापस जाते समय वो दोनों बाइक पर जाटवास मोड़ पर ही पहुंचे थे। इतनी देर में प्लसर बाइक पर दो युवक पीछे से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी बाइक गलत साइड में लेकर उसकी माता लाली देवी के हाथ से नोटों से भरा बैग छीन ले गए। गांव जोनावास तक उसने पीछा किया। परंतु उसके बाद गाड़ियां आगे आने के बाद वो उसे दिखाई नहीं दिए और बचकर भाग निकले। पुलिस ने देवप्रकाश के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें