फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने अतिक्रमण करने पर 17 दुकानदारों के चालान किए

विज्ञापन
अतिक्रमण करने पर दुकानदार का चालान करता नगर परिषद कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर परिषद ने शुक्रवार को महावीर चौक से हीरो होंडा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने निर्धारित सीमा से बाहर सामान लगाने वाले 17 दुकानदारों के चालान किए। वहीं उन्हें भविष्य में निर्धारित सीमा के अंदर ही अपना सामान लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता के निर्देशानुसार अतिक्रमण के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जोकि प्रतिदिन शहर के बाजारों में जाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य करती है। वहीं दुकान के बाहर सामने रखने वाले दुकानदारों के चालान भी करती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सायं करीब 4 बजे नगर परिषद की उक्त टीम ने महावीर चौक से हीरो होंडा चौक तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने 17 दुकानदारों के अतिक्रमण के चालान किए। साथ ही सभी दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को मुख्य सड़क से नीचे अपनी रेहड़ी लगाने व दुकानदारों को अपनी दुकानों से बाहर सामान न लगाने की हिदायत दी। टीम कर्मचारियों ने कहा कि अगर दोबारा से वे अपनी दुकानों के बाहर सामान लगाते है तो उनका चालान किया जाएगा। वहीं उनका सामान भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें