फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार से लिफ्ट ली तो मारपीट कर नकदी और एटीएम कार्ड छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड सीआईएसएफ के जवान को रात के समय लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। इस दौरान कार में सवार लोगों ने उसके पैसे निकाल लिए और एटीएम कार्ड छीन लिया। एटीएम कार्ड का पिन नंबर नहीं बताने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वारदात बुधवार रात 9 बजे की है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश वर्मा निवासी झाड़ोदा, जिला रेवाड़ी बुधवार की रात 9 बजे लोहारू जाने के लिए सतनाली रोड पर खड़ा था। उस समय सफेद रंग की कार सवार से लिफ्ट मांगी। कार में तीन युवक बैठे थे। कुछ दूरी पर चलने के बाद कार में सवार युवकों ने उसका मोबाइल, 1400 रुपये और एटीएम कार्ड छीन लिया। इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए पिन नंबर पूछा। जब उसने नहीं बताए तो उन्होंने उसके बेटे के पास फोन कर एटीएम का पिन नंबर पूछा, लेकिन उसको पिन नंबर नहीं पता था। इसके बाद उन्होंने सिम को अपने फोन में डालकर पैसे निकालने की कोशिश भी पर सिम का कोई डाटा नहीं मिला। बाद में उन्होंने दोबारा से पिन नंबर जानने की कोशिश की तथा जान से मारने की धमकी दी। लगभग ढाई घंटे उसको घुमाकर रहे। रात साढ़े 11 बजे बुचौली रोड स्थित मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उसने किसी राहगीर से मदद मांगी। राहगीर ने 112 पर वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तथा उसको अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चोटें गहरी होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें