फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ यूनिट ने नेत्रहीन कन्या विद्यालय में दिया जरूरत का सामान

विज्ञापन
नेत्रहीन कन्या विद्यालय में छात्राओं के लिए जरूरत का सामान भेंट करते जवान। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला खड़खड़ी स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय में शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की यूनिट द्वारा नेत्रहीन छात्राओं को जरूरत का सामान भेंट किया। इस मौके पर यूनिट के सहायक कमांडेंट एसपी गौतम ने कहा कि उनकी पूरी यूनिट ने गांधी व शास्त्री जी की जयंती को यादगार बनाने के लिए नेत्रहीन बच्चियों को यह सामान दिया गया।
विज्ञापन

छात्राओं को दिए गये सामान में चावल, तेल, घी, चीनी व साबुन सहित करीब 25 रोज उपयोग में आने वाले सामान हैं। उनके साथ इंस्पेक्टर एनन मीणा, सब इंस्पेक्टर आकाश वर्मा, प्रशिक्षक अनिल कुमार व सविंदर सिंह मौजूद थे। नेत्रहीन कन्या विद्यालय के प्रधान धर्मचंद छाबड़ा ने कहा कि सीआईएसएफ यूनिट द्वारा नेत्रहीन छात्राओं को जरूरत का सामान देकर वास्तव में गांधी व शास्त्री की जयंती को सार्थक रूप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें