फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए नारनौल ने जुआ खेलते 8 लोगों को दबोचा, 2.06 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए पुलिस टीम ने मंगलवार को नांगल चौधरी क्षेत्र से जुआ खेलते हुए 8 लोगों को पकड़ कर गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 2 लाख से अधिक राशि बरामद हुई है। जिनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने जिले में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने, सट्टेबाजी करने वालों के खिलाफ सभी थाना, चौकी, सीआईए और स्पेशल स्टाफ इंचार्ज को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके तहत नारनौल सीआईए की टीम को सूचना मिली कि नांगल चौधरी के गांव मोरुंड में पेट्रोल पंप के पीछे खेतों में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। अगर छापा मारा जाए तो जुआरियों को पकड़ा जा सकता है। सीआईए की टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर 8 लोगों को 2,06,750 रुपये के साथ पकड़ लिया। जुआरियों के खिलाफ नांगल चौधरी थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें