फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बदलते मौसम की मार... बच्चे व बुजुर्ग हो रहे ज्यादा बीमार

Sat, 11 May 2024 12:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। लगातार बढ़ रहे तापमान व गर्मी के कारण उल्टी, दस्त के रोगियों की संख्या लगातार बड़ रही है। बदलते मौसम की मार से बच्चे व बुजुर्ग अधिक बीमार हो रहे हैं। प्रतिदिन उप नागरिक अस्पताल कनीना औसत होने वाली करीब 200 ओपीडी में से 30 से अधिक बच्चे व 20 से अधिक बुजुर्ग परेशानी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है की बच्चे धूप व गर्मी में आते ही फ्रीज के ठंडे पानी का प्रयोग करते हैं जो सबसे अधिक स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का बढ़ाता है। डॉ. प्रतिभा ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चे ठंडा पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं उनके गले में सूजन व दर्द, खराश, आंखें लाल होना, तेज बुखार होना, सिर में दर्द की परेशानी अधिक हो रही है।
वहीं श्वास की समस्या से परेशान बुजुर्गों को गर्मी के मौसम में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दमा और एलर्जी की परेशानी भी लगाता बढ़ रही है। बच्चे ठंडे पेय पदार्थ और आइसक्रीम के साथ-साथ फास्ट फूड का प्रयोग कर रहे हैं जिससे उल्टी-दस्त व अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। पिछले चार-पांच दिनों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। दोपहर के समय में तेज धूप व गर्मी होती है। दिन में अधिक गर्मी हो जाने के कारण वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अच्छी सेहत के लिए इन बातों का रखें ख्याल
फ्रीज के ठंडे पानी का प्रयोग करने से बचें, क्योंकि इससे गले संबंधित रोग बढ़ जाते हैं। गर्मी के मौसम में विशेषकर फास्ट फूड का प्रयोग न करें। शरीर को झुलसा देने वाली धूप में खुले सिर न जाएं व पूरी बाजू के सूती वस्त्रों का अधिक प्रयोग करें। गर्मी के मौसम में विशेषकर बुजुर्गों व बच्चों को हल्का भोजन करना चाहिए। भरपूर मात्रा में फल और सब्जियाें का भोजन में प्रयोग करें।
गर्मी के मौसम में दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें तथा सुबह व शाम को ही जरूरी काम करें। फ्रीज के पानी का प्रयोग न करें इससे गले संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। तली हुई व फास्टफूड खाद्य सामग्री के प्रयोग से बचें। अधिक से अधिक पानी का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी होने पर शीघ्र ही उप नागरिक अस्पताल में आकर अपनी जांच कराएं।
विज्ञापन

- डॉ. प्रतिभा, चिकित्सा उप नागरिक अस्पताल कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें