फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने 31 बिजली उपभोक्ताओं की सुनी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का गठन किया। यह फोरम प्रत्येक जिलों में शिकायत निवारण कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान करता है। शुक्रवार को भी उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के लिए कैंप लगाया गया। मगर शिकायत सुनने वाला अधिकारी ही करीब तीन घंटे लेट आया जिससे कई उपभोक्ता वापस चले गए। कई उपभोक्ता ने यही कहा कि शिकायत सुनने वाले अधिकारी से ही लेट आने की शिकायत है। अगर अधिकारी ही समय पर नहीं आए तो समस्याओं का निपटारा कैसे होगा।
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन संजीव चोपड़ा बिजली संबंधी शिकायतें सुनने के लिए सुबह 11 बजे कार्यकारी अभियंता कार्यालय नारनौल में पहुंचना था। उपभोक्ता भी निर्धारित समय पर अपनी समस्या लेकर निगम कार्यालय में पहुंच गए लेकिन काफी इंतजार के बाद भी चेयरमैन संजीव चोपड़ा नहीं पहुंचे। निगम के कर्मचारियों से पूछने पर भी सही जवाब उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा था। तीन घंटे बाद करीब दो बजे चेयरमैन संजीव चोपड़ा निगम कार्यालय पहुंचे जब तक अधिकतर शिकायतकर्ता अपने घरों को लौट चुके थे। निगम के शहरी एसडीओ विशाल राजपूत ने बताया कि शिकायत निवारण कैंप में चेयरमैन संजीव चोपड़ा के समक्ष 31 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी गई। इनमें ज्यादातर शिकायतें बिजली बिल, मीटर रीडिंग और बिजली के कनेक्शन संबंधित रही। जिनमें कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया तथा कुछ के लिए संबंधित निर्देश दिए गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में लंबा जाम होने के कारण चेयरमैन समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें