फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 गोवंश से भरी दो पिकअप पकड़ीं

विज्ञापन
गोवंश से भरी गाड़ी के साथ गोरक्षा दल के सदस्य। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गोरक्षा दल की टीम को रविवार रात भेडंटी के पास 17 गोवशों से भरी दो पिकअप को पकड़ा है। हालांकि गो तस्कर हवाई फायरिंग कर भाग गए। दो पिकअप से एक गाय व 16 बैलों को मुक्त कराया गया है। इन्हें बाबा मुकुंदास गोशाला भेजा गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गोतस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोरक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि सूचना मिली की गोतस्कर दो पिकअप गाड़ी द्वारा पाटन राजस्थान से भेंडटी होते हुए कच्चे रास्ते से गोवंशों की तस्करी के लिए मेवात जा रहे हैं। इस पर गोरक्षा दल नांगल चौधरी, नारनौल व टीम विरेंद्र गोठड़ी के सभी सदस्य बताई गई लोकेशन पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दी। गाड़ी को आते देख गोरक्षा दल के सदस्यों ने चालकों को रोकने का इशारा किया। उन्होंने गोरक्षों को देखते ही हवाई फायर करने शुरू कर दिए। लेकिन घेराबंदी करने की वजह से वे गाड़ियां छोड़कर भाग गए। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोवंश से भरी दोनों पिकअप को कब्जे में ले लिया। इसमें से एक गाय व 16 बैल को मुक्त कर नांगल चौधरी गोशाला में छोड़ दिया गया।
थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि गोरक्षा दल के सहयोग से गोवशों से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ने में सफलता मिली है। मामला दर्ज कर गो तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें