फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटर से पुलिस कर्मी झुलसा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नसीबपुर जेल की गार्द में तैनात एक हवलदार रूम हीटर से झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार बाद के हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर पुलिस थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि दादरी जिले के एक गांव निवासी हवलदार राजेश कुमार नसीबपुर जेल की गार्द में तैनात हैं। सोमवार सुबह ठंड से बचाव के लिए वह अकेला गार्द रूम में हीटर सेक रहा था। इसी बीच उसकी पेंट हीटर के संपर्क में आ गई और उसमें आग लग गई। इससे उसके पैर झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नारनौल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें