महेंद्रगढ़। गांव चितलांग में हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाइक चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव स्याणा निवासी विरेंद्र ने बताया कि समशेर (32) किसी कार्य से नारनौल गया था। शाम के समय जब वह अपने गांव स्याणा जा रहा था तो चितलांग गांव के पास अज्ञात गाड़ी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में समशेर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने विरेंद्र के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। मृतक समशेर राजस्थान के नीमराना में ट्रांस्पोर्ट का कार्य करता था।