फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोटपुतली से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहे एक व्यक्ति की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में नांगल चौधरी थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मारोली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका बड़ा भाई महेंद्र सिंह किसी कार्य से मोटरसाइकिल से कोटपुतली गया था। सायं करीब करीब छह बजे जब वह वापस अपने गांव मारोली आ रहा था तो रास्ते में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। इस घटा में गंभीर रूप से घायल महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें