फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
लीला सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेना के जवान की मौत हो गई। 10 पैरा कमांडो श्रीनगर में तैनात जवान 19 मार्च को छुट्टी लेकर घर आया था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझनू जिले के खेतड़ी थाना के प्रभारी विनोद सांखला ने बताया कि खटोटी खुर्द के रहने वाले सेना के जवान लीला सिंह बुधवार की रात में मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी ससुराल नीमकाथाना से घर लौट रहे थे। जब वे सिहोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को रात में वहीं पर रखवा दिया गया। सुबह परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया ।
चचेरे भाई वीरेंद्र ने बताया कि बताया कि लीला सिंह वर्ष 2003 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में श्रीनगर में सेवाएं दे रहे थे। उनकी दो बेटियां 14 वर्ष की वंदना, 12 वर्ष की योगिता के अलावा एक बेटा 10 वर्षीय करण है। उनके पिता लादू सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। दो भाइयों में लीला बड़े थे। छोटे भाई की 10 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। ऐसे में पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें