फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बसई की टीम ने महेंद्रगढ़ को हराकर मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो संख्या:61- जेरपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी---स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव जेरपुर में पहाड़ पीछे स्थित ढाब मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को बसई की टीम ने महेंद्रगढ़ को हराकर जीत दर्ज की। वहीं बसई के खिलाड़ी योगेश ने महज 30 गेदों पर अर्धशतक लगा कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता में कुल तीन मुकाबले खेले गए। कमेटी प्रधान पूर्व सरपंच सुरेंद्र यादव ने बताया कि पहला मुकाबला मांडोला व महेंद्रगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। महेंद्रगढ़ ने आठ ओवर में 73 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मांडोला की टीम ने 7.3 ओवरों में तीन विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी नितेश को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मुकाबला महेंद्रगढ़ व बसई की टीमों के बीच हुआ। महेंद्रगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बसई की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। महेंद्रगढ़ की टीम इस बड़े लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई व 20 रनों से हार गई। बसई के योगेश 30 गेंदों पर शानदार अर्धशतक लगाकर मैन आफ द मैच रहे।
तीसरा मुकाबला मांडोला व खातौद की टीमों के मध्य हुआ जिसमें मांडोला ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। खातोद ने आठ ओवर में 95 रन का लक्ष्य अपनी प्रतिद्वंद्वी के सामने रखा। इस रोचक मुकाबले में मांडोला की टीम एक रन से हार गई। इन मुकाबलों में आशीष यादव व विक्रम ने एंपायर की भूमिका निभाई।
सुरेंद्र यादव ने बताया कि 17 फरवरी को मेले के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहेंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41 हजार व उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। मेले के अवसर पर कबड्डी, कुश्ती, दौड़, लंबी व ऊंचीकूद होंगी।
वहीं 100 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर लड़कियों की ओपन दौड़ भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ-साथ 10 वर्ष तक के बच्चों की 100 मीटर दौड़ कराई जाएगी। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र यादव, बृजलाल पूर्व सरपंच, हरिकेश, कर्ण सिंह फौजी, रविंद्र सरपंच उष्मापुर, राजबीर सहित अनेक खेलप्रमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें