फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने राव इंद्रजीत को दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
फोटो 29गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामना देते ओम प्रकाश यादव। प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के विकास में राव इंद्रजीत सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके प्रयासों से कोरियावास मेडिकल कॉलेज, नारनौल से गुजरने वाला 152-डी, नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक्स हब व रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ जिले की सीमा पर प्रस्तावित एम्स जैसे अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य साकार हो रहे हैं। इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में राव की विशेष भूमिका रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें