फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या होने पर अटाली की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सीहमा ब्लॉक के गांव अटाली में गत 20 दिनों से पानी बोर की मोटर खराब होने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या बनी हुई है। मगर अधिकारियों ने इस समस्या की ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के प्रति भारी रोष बना हुआ है। इसी रोष स्वरूप बुधवार को ग्रामीण महिलाओं ने अधिकारियों के प्रति रोष जताकर जोरदार नारेबाजी की। शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय सीहमा पर ग्राम सचिव के सामने खाली मटके फोड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महिला कोयल, मंजू, पूजा, कश्मीरा, वीना, बादामा, मूर्ति, बाला, सुनीता, रेणु, निर्मला, लाली व शर्मिला ने बताया कि उनके गांव की बणी में पानी की सप्लाई के लिए लगाए गए ट्यूबवेल की मोटर जले 20 दिन हो गए हैं। जिसकी सूचना बीडीपीओ सीहमा व ग्राम सचिव को दी गई है। लेकिन अभी तक मोटर को ठीक नहीं करवाया गया है। इससे वे पिछले 20 दिन से पेयजल समस्या से परेशान हैं। जिस कारण न केवल उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि पेयजल आपूर्ति के लिए उन्हें 300-500 रुपये में पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।
नत्थूराम शर्मा, अनूप, सुनील, परमजीत, प्रवीण, शिव चरण, हरद्वारी, मोटर चालक विक्रम, हरिकृष्ण, सुरेंद्र ने बताया की बोर की पुरानी मोटर तीसरे दिन खराब होती रहती है जिसके चलते ग्रामीण जलापूर्ति से परेशान हैं। उन्होंने वाटर सप्लाई के बोर की बिजली आपूर्ति लाइन दुबलाना से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

पंच इंद्रजीत, राजेंद्र, निर्मला, लाली, रामकला ने बीडीपीओ सीहमा व ग्राम सचिव अटाली पर समस्या को अनसुना करने व ग्रामीणों का फोन नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द ही उनकी जलापूर्ति ठीक नहीं की गई तो वे शुक्रवार को बीडीपीओ सीहमा कार्यालय पर ग्राम सचिव के सामने खाली मटके फोड़ने को मजबूर होंगे। महिलाओं ने कहा कि पेयजल विभाग के अधिकारियों पर गत वर्ष उनके घर में अधिकृत नल लगाने के नाम पर 500 रुपये लिए गए थे। जबकी उनके घर 20 दिनों से पानी की एक बूंद नहीं आ रही।
उनकी जानकारी में एक सप्ताह से पेयजल की समस्या है। नई बोर की मोटर के लिए एसडीएम कनीना से स्वीकृति लेनी पड़ेगी। समस्या का समाधान दो दिन में कर दिया जाएगा। -कृष्ण कांत, ग्राम सचिव अटाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें