फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया चोरी की वारदात का आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
थाना शहर नारनौल पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सदीक उर्फ मोटा निवासी नारनौल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नई अनाज मंडी के रहने वाले बिशन स्वरूप ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी चुरा ली। इस पर थाना शहर नारनौल की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज जांची तो आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपी सदीक उर्फ मोटा को नारनौल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला की आरोपी नशे का आदी है, जिसके चलते उसने चोरी की वारदात की। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें