लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश या
- फोटो : Narnol
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। समाज का हर वर्ग बराबरी पर पहुंचे इसके मद्देनजर विभाग विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों का आर्थिक उत्थान कर रहा है। राज्यमंत्री शुक्रवार को पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के 97 लाभार्थियों को 97 लाख के स्वीकृति पत्र वितरित करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है। किसी भी कारण से पीछे रहे परिवारों को जन कल्याणकारी योजनाओं से आगे लाने का कार्य किया जा रहा है। समय की मांग के अनुसार सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। आज से विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दी जाने वाली पेंशन को परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ दिया गया है। परिवार पहचान पत्र योजना से हर व्यक्ति तक और हर घर तक सरकार की सेवा व योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। इस योजना के लागू होने से कोई भी लाभार्थी योजनाओं से नहीं छूट पाएगा। अगर कोई ऐसा परिवार है जिसको योजनाओं की जानकारी नहीं है तो ऐसे परिवारों के पास खुद सरकारी अधिकारी पहुंचेंगे और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।