मांगों को लेकर सरकार का पुतला लेकर जुलूस निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Narnol
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन संबंधित स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को लघु सचिवालय में जारी रहा। धरना के पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने महावीर चौक पर सरकार का पुतला जलाया। इसके बाद महावीर चौक से नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के निवास तक जुलूस निकालकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। वहीं 1 जनवरी को राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि आंदोलन को और अधिक तेज कर प्रदेश स्तरीय रैली 5 जनवरी 2022 को होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा को निराशाजनक बताते हुए कहा कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने, 2018 के समझौता को लागू करने, पोषण ट्रैकर एप पर रोक लगाने, वर्कर व हेल्पर की पेंशन लागू करने की मांग की। हरियाणा सरकार मार्च 2018 में हुए समझौते व प्रधानमंत्री की 1500 रुपये व 750 रुपये की घोषणा को लागू नहीं कर रही है। धरने में जिला प्रधान कृष्णा देवी, सचिव संतोष ढिल्लो, विजया यादव, पूजा यादव, प्रेमलता, राजेश देवी, माया देवी, सावित्री देवी, चंद्रमुखी, समझकोर, सुरेश, बिमला, सविता, राजवंती, मनीषा, राजकुमारी, मुनेश, सुमित्रा, नीलम व कौशल्या आदि उपस्थित रही।