फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तालमेल कमेटी के आह्वान पर मांगों को लेकर लघु सचिवालय में धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धरने की अध्यक्षता विजया यादव ने की। मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव से मुलाकात की। राज्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी जायज मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विजया यादव ने बताया कि उनकी मांग प्रधानमंत्री द्वारा वर्कर को 1500 रुपये व सहायिका को 750 रुपये की घोषणा को लागू करवाने, पोषण ट्रैकर की शर्त हटाने, न्यूनतम वेतन 24000 रुपये करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, समय पर मानदेय व आंगनबाड़ी सेंटरों का किराया देने, आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ को सौंपने के विरोध में यह आंदोलन चल रहा है।
जिला प्रधान कृष्णा देवी, मास्टर सूबे सिंह, ब्लाक प्रधान कृष्णा देवी, प्रेमलता, सावित्री, बलजीत, सुमन, सुरेश कुमारी, राजबाला, सुनीता, जिला सचिव छाजूराम रावत ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरीके से किसान आंदोलन सरकार को मजबूर करके जीत हासिल की है, अगर सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो हम भी सरकार को अपनी मांगें मनवाने के लिए मजबूर कर देंगे। मंगलवार को तालमेल कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान कृष्णा देवी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री से उनके कार्यकाल में मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की मांगों को सरकार से स्वीकार करने की मांग की।
विज्ञापन

आंदोलन को समर्थन देने के लिए एसयूसीआई के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, मास्टर हवा सिंह, कौशल कुमार यादव, महेंद्र सिंह बोयत, सीताराम प्रधान, एडवोकेट महावीर प्रसाद, एडवोकेट ऋषि कुमार ने धरना स्थल पर आकर अपना समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें