बुचौली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व अन्य।
- फोटो : Narnol
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जब तक संसद में वापस नहीं लिए जाते तब तक इनको वापस लेने की कोई बात मायने नहीं रखती। भाजपा पार्टी विश्वास लायक नहीं है। इन कानूनों का संसद में रद्द होना बहुत जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन काले कानूनों को वापस लेने में कांग्रेस बधाई दे रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि यह तीनों कानून कांग्रेस पार्टी के राज में तैयार कर लिए गए थे अब यही लोग जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सब मौकापरस्त लोग हैं। ऐलनाबाद उपचुनाव के दौरान यह बात साफ हो गई कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं।
इन्होंने वहां पर 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये में एक-एक वोट खरीदा। ऐलनाबाद उपचुनाव का श्रेय किसानों को जाता है। इनेलो पार्टी नेताओं की पार्टी नहीं है यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने उनको जेल भेजा जिस वजह से जेल भेजा गया था उनका प्रमोशन हो रहा है और उनको 10 साल की सजा पूरी होने के बाद भी नहीं छोड़ा गया। बाद में कोर्ट का सहारा लिया 10 साल 6 महीने बाद जेल से बाहर आया हूं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने एक कानून पास किया है। जिसमें किसानों की जमीन 24 घंटे के अंदर एक्वायर की जाएगी। उस जमीन में ट्यूबवेल मोटर ट्रैक्टर कुछ भी हो उसे हड़प लिया जाएगा। यह कानून किसानों के हित में नहीं है।
किसान आंदोलन में जो किसान शहीद हुए हैं, उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाए। जितने भी किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। उनकी सरकार आने पर महेंद्रगढ़ व प्रदेश का पूर्ण विकास होगा। इस मौके पर इनेलो जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक, धर्मपाल नंबरदार, सुनील रिवासा, जिला उपप्रधान हंसराज, कृष्णा जांगड़ा, मुकेश ठेकेदार व रमेश पटवारी मौजूद रहे।